Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आईपीएल 2025- दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को उपकप्तान बनाया:मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था

दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को उपकप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। डीसी ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके इसकी घोषणा की। आईपीएल-2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। 40 साल के डु प्लेसिस ने 2022 से 2024 के सीजन में आरसीबी की कप्तानी की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। डु प्लेसिस ने अपने देश और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 404 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 383 पारियों में छह शतक और 78 अर्द्धशतक के साथ 32.66 की औसत से 11,236 रन बनाए हैं। डु प्लेसिस ने 145 आईपीएल मैचों में 136 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 4,571 रन बनाए हैं। इसमें 37 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 96 रन है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईपीएल-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान होंगे। अक्षर 2019 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वह दिल्ली के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले 6 सीजन में टीम के लिए 82 मैच खेले हैं। वहीं, 30 के औसत से 235 रन बनाने के साथ ही 7.65 की इकोनॉमी से 11 विकेट भी लिए हैं। वहीं ऋषभ पंत के एक मैच में स्लो ओवर के लिए बैन होने की वजह से अक्षर कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। इस बार 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। 18 मई तक लीग स्टेज के 70 मैच होंगे, जिनमें 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 बार 1 दिन में 2 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ